फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Jyoti Kalash Rath of Gayatri Parivar was welcomed.

Sant Kabir Nagar News: गायत्री परिवार के ज्योति कलश रथ का हुआ स्वागत

Sat, 22 Nov 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 22 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jyoti Kalash Rath of Gayatri Parivar was welcomed.
धर्मसिंहवा में शांतिकुंज हरिद्वार से आए कलश रथ का स्वागत करते लोग-संवाद
धर्मसिंहवा। शांति कुंज हरिद्वार से आए ज्योति कलश रथ का जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने अखंड ज्योति का पूजन किया तथा आशीर्वाद लिया। यह यात्रा गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा के द्वारा जलाए गए अखंड ज्योति के 100 साल पूरे होने पर निकाली गई है। ज्योति कलश रथ धर्मसिंहवा नगर पंचायत के गौरी राई में श्री हनुमान मंदिर पर पहुंचा। वहां पर युवा जिला संयोजक आचार्य राजमणि शर्मा और उनकी धर्म पत्नी गौतम देवी द्वारा पूजन और आरती की गई। शांति कुंज हरिद्वार से आए विजेंद्र प्रताप सिंह और जयप्रकाश पाल सहित जिला समन्वयक मार्कंडेय पांडेय, हरिश्चंद्र चौधरी, रणजीत शर्मा, दिनेश सिंह, रामसजीवन शर्मा, रामलखन उपाध्याय, सत्येंद्र कुमार उपाध्याय, ब्लाक संयोजक हरिरामराय, शंकर साहनी, इंदल चौधरी प्रधान, गिरजेश पति त्रिपाठी, राम नयन सैनी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed