Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Job card holders in need will get employment.

Sant Kabir Nagar News: जरूरतमंद जॉबकार्ड धारकों को मिलेगा रोजगार

Thu, 12 Nov 2026 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Job card holders in need will get employment.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। मनरेगा की जगह शुरू की गई नई योजना वी बीजी रामजी में जॉबकार्ड धारकों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन की पहल पर एक विशेष रोजगार सृजन अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 23 से 30 नवंबर तक पूरे जिले में चलाया जाएगा।
इन सात दिनों में अधिक-से-अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले कामों का चिह्नीकरण किया जाएगा। मनरेगा योजना एक जुलाई से विकसित भारत जी रामजी (वीबी जी रामजी) हो गया है। अब श्रमिकों को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों के बजाय 125 दिन रोजगार मिलेगा। दैनिक मजदूरी भी 266 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लॉक में 113 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 19754 सक्रिय श्रमिक पंजीकृत हैं। पूरे जनपद में 1,62,449 श्रमिक पंजीकृत हैं। जॉबकार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन ने सात दिनों का विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत अभियान शुरू होने से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में उन सभी विकास कार्यों और परियोजनाओं का चिह्नीकरण किया जाएगा, जहां काम शुरू होने हैं। कुल चार निर्धारित कैटेगरी के अंतर्गत कार्य कराए जाएंगे, जिनकी पहले से ही तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक इस विशेष अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद जॉबकार्ड धारकों को रोजगार देना है। ग्रामीण इलाकों में आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने और समयबद्ध तरीके से विकास कार्यों को गति देना है। जिला स्तरीय अधिकारियों ने बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले कामों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed