{"_id":"69558e3d2f8d67c63b0998f6","slug":"jewelry-worth-two-and-a-half-lakh-rupees-was-looted-from-a-jewelry-shop-in-loharauli-market-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143710-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लोहरौली बाजार में ज्वेलरी की दुकान से ढाई लाख का जेवर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लोहरौली बाजार में ज्वेलरी की दुकान से ढाई लाख का जेवर लूटा
विज्ञापन
लोहरौली बाजार में लूट के बाद तमंचा लेकर भागता युवक
लोहरौली (संतकबीरनगर)। दुधारा क्षेत्र के लोहरौली बाजार में बुधवार की देर शाम मीना देवी नाम की महिला की ज्वेलरी की दुकान में लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। शाम साढ़े पांच बजे दुकान में पहुंचे युवक ने तमंचा दिखाकर मीना को धमकाया और करीब ढाई लाख रुपये कीमत का सोने का झाला लेकर भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस टीम ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
दुधारा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बीएम सिटी मार्ग पर स्थित लोहरौली बाजार में मीना देवी की प्रकाश ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मीना ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह दुकान पर बैठीं थीं। इसी दौरान एक युवक पहुचा और झाला दिखाने के लिए कहा। उसे सोने का झाला दिखाया गया। मीना ने बताया कि 17.4 ग्राम वजन वाले झाले की कीमत करीब ढाई लाख रुपये थी। युवक ने झाला देखा और इसके बाद उसने तमंचा निकाल लिया। मीना का कहना है कि युवक ने उन्हें धमकाया कि शोर मचाया तो गोली मार दूंगा। इससे मीना डर गईं और चुप बैठीं रहीं।
इसके बाद युवक झाला लेकर दुकान से निकल गया। मीना जब दुकान से निकलीं तब तक युवक भाग निकला था। इसके बाद मीना ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लूट की वारदात की जानकारी के बाद बाजार में सनसनी फैल गई। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। लूट की वारदात की जानकारी के बाद एसओ दुधारा अरविंद शर्मा मौके पर पहुचे। इसके बाद एएसपी सुशील कुमार सिंह और सीओ अमित कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने आसपास के इलाके में नाकाबंदी कराकर जांच शुरू कर दी। दुकान के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए लेकिन युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।