फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Jewellery stolen from Siddheshwari Mata Temple in Pauli by breaking its lock

Sant Kabir Nagar News: पौली में सिद्धेश्वरी माता मंदिर का ताला तोड़ आभूषण की चोरी

Tue, 25 Nov 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Jewellery stolen from Siddheshwari Mata Temple in Pauli by breaking its lock
धनघटा/रोसयाबाजार। क्षेत्र के पौली पुलिस चौकी से सौ मीटर दूरी पर स्थित सिध्धेश्वरी माता मंदिर में रविवार की रात चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने माता की मूर्ति पर पहनाए गए सोने के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। वहीं मंदिर में रखे दान पात्र का ताला तोड़ उसमें रखा नगदी उठा ले गए। मंदिर परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में रखे दान पात्र का ताला तोड़ते समय आवाज सुनकर पुजारी की पत्नी की नींद खुल गई। शोर मचाने पर चोर भागने में सफल हो गए। इस बीच सूचना पर पुलिस व मंदिर समिति के सदस्य व पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। सोमवार की सुबह मंदिर के निकट एक चश्मे की दुकान का भी ताला टूटा मिला। लेकिन उक्त दुकान में गायब हुए सामानों की जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

पौली पुलिस चौकी के नाक के नीचे चोरों ने देवी देवताओं के मंदिर को भी नहीं बख्शा। क्षेत्र में आस्था का केंद्र मां सिध्धेश्वरी के मंदिर का मुख्य गेट का ताला तोड़ चोर मंदिर के गर्भ गृह में घुस गए। उस समय मंदिर के पुजारी बृजलाल तिवारी वैवाहिक समारोह में गए हुए थे। रात में उनकी पत्नी मंदिर स्थित अपने आवास पर सो रही थी। रात में लगभग 12 बजे चोरों ने सिध्धेश्वरी माता मंदिर में घुस कर प्रतिमा पर पहनाए गए सोने के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। वहां रखे दान पात्र में रखे नगदी को चोर अपने साथ ले गए। मंदिर परिसर में स्थित हनुमान मंदिर पर रखे दान पात्र का ताला चोरों ने जैसे तोड़ा वहां सो रही पुजारी की पत्नी की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया लेकिन तब तक चोर भागने में सफल हो गया। शोर सुनकर पुलिस व मंदिर समिति के सदस्य भी पहुंच गए। मंदिर के कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि रात में ही चोरी की तहरीर पुलिस चौकी को दी जा रही थी। लेकिन चौकी प्रभारी पक सुबह तहरीर लेने की बात कहकर समिति के सदस्यों को घर भेज दिया। सोमवार की सुबह होने पर मालूम हुआ कि मंदिर के निकट काफी दिनों से बंद पड़ी शिवशंकर के चश्मे की दुकान का ताला टूटा मिला। दुकान से क्या गायब हुआ इसकी अब तक जानकारी नहीं हो पाई है। दुकान को लेकर विवाद होने के बाद वह काफी दिनों से बंद चल रही है। मंदिर में राम चरित मानस समिति के पदाधिकारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि सोमवार की सुबह तहरीर देने गए चौकी पर लोग पहुंचे लेकिन चौकी प्रभारी के मौजूद न होने पर तहरीर नही दिया जा सका। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जेपी दुबे ने बताया कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में किसी नशेड़ी व्यक्ति को जाते हुए देखा गया। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed