{"_id":"67d9b2b3d6f3c2f2db0ce9c0","slug":"jewellery-sales-have-faded-due-to-rising-gold-and-silver-prices-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-130043-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सोने-चांदी की कीमतों की चमक से फीकी पड़ी जेवरों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सोने-चांदी की कीमतों की चमक से फीकी पड़ी जेवरों की बिक्री
Tue, 18 Mar 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
मुखलिसपुर चौराहे पर आभूषण की दुकान पर खरीदारी करते लोग।
संतकबीरनगर। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हो रही तेजी की वजह से बिक्री धड़ाम हो गई है। लोग सीमित बजट में ही खरीदारी कर रहे हैं। मांग घटने के बाद भी दोनों धातुओं की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। सोना 10 ग्राम 81 हजार के आंकड़े को छू चुका है तो चांदी एक किलो का दाम एक लाख रुपये से ऊपर पहुंच गया है।
पहले त्योहार और शादियों के सीजन में सोने-चांदी की मांग बढ़ने पर इनकी कीमतें बढ़ जाती थीं। मांग घटने के बाद कीमतें फिर नीचे आ जाती थीं, लेकिन अब यह स्थिति नहीं है। कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते दोनों धातुओं की मांग में भारी कमी आई है। बिक्री पचास फीसदी भी नहीं रह गई है। इसके बावजूद, कीमतें बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को जिले में सोना 81300 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत एक लाख ढाई हजार रुपये थी।
इस संबंध में कारोबारी राम कुमार वर्मा, रूपेश कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय पर उथल-पुतल की वजह से सोने-चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रहीं हैं। मांग न होने पर भी कीमतें चढ़ती जा रहीं हैं। अभी इसमें और तेजी के आसार हैं। दोनों धातुओं में लगातार आ रही तेजी से आम जन मानस और व्यापारी दोनों चिंतित हैं।