फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   je give complain against father and son

Sant Kabir Nagar News: जेई ने पिता-पुत्र के खिलाफ दी तहरीर

Mon, 30 Jan 2023 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
je give complain against father and son
जेई ने पिता-पुत्र के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

- दुर्व्यवहार करने व सरकारी अभिलेख फाड़ने का लगाया आरोप
- बिजली की चोरी करके पंप से खेत की कर रहे थे सिंचाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विद्युत उपकेंद्र मोलनापुर के जेई ने रेवटा गांव निवासी बाप-बेटे पर दुर्व्यवहार करने और सरकारी अभिलेख फाड़ने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बाप-बेटे बिजली की चोरी करके पंप से खेत की सिंचाई कर रहे थे। फोन से वीडियो बनाने पर हमलावर हो गए। जेई के समर्थन में उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर पंचायत संघ भी उतर गया है। चेतावनी दी है कि यदि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो मंगलवार से जिलेभर की आपूर्ति ठप करके आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विद्युत उपकेंद्र मोलनापुर के अवर अभियंता फरमान अली ने बताया कि उनके साथ कर्मचारी वीरेंद्र सिंह, मीटर रीडर सतीराम आदि कर्मी रविवार को रेवटा गांव में चेकिंग करने गए थे। विभागीय कार्य निपटा कर लोग शाम को लौट रहे थे। आरोप है कि रेवटा गांव के पूरब स्थित एलटी लाइन से अवैध तरीके से कटिया लगाकर कुछ लोग मोटर से खेत की सिंचाई कर रहे थे।
विज्ञापन

अवैध तरीका देखकर वह वीडियो ग्राफी कराकर मुकदमा दर्ज कराने का साक्ष्य बना रहे थे। उसी दौरान चोरी से खेत की सिंचाई कर रहे बाप-बेटे पहुंच गए और अपशब्द कहने लगे। आरोप है कि उनके ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिए। हाथ से छीनकर सरकारी अभिलेख को फाड़ दिए। मीटर रीडर सती राम को जाति सूचक शब्दों से अपमानित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह टीम के साथ वह जान बचाकर भागे। पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर पुलिस मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली करेगी तो मंगलवार को जिले भर की बिजली काटकर कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।
एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर उन्हें नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed