फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   janvadi kranti yatra reached uumaria bazar

भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे चौहान समाज के लोग : संजय

Mon, 20 Sep 2021 09:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
janvadi kranti yatra reached uumaria bazar
उमरिया बाजार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहा - फोटो : KHALILABAD
भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे चौहान समाज के लोग : संजय
विज्ञापन

जनवादी क्रांति यात्रा धनघटा के उमरिया बाजार में पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों-पिछड़ों को गुमराह करके उनके विकास में बांधा पहुंचाने का काम कर रही है। इसीलिए 2022 के विधानसभा चुनाव में चौहान समाज के लोग भाजपा को सत्ता से बाहर करने का संकल्प ले चुके हैं।

सोमवार को जनवादी क्रांति यात्रा लेकर धनघटा के उमरिया बाजार में पहुंचे संजय चौहान ने कहा कि भाजपा के लोग गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, नौजवानों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं को ठगने का काम कर रहे हैं। नौजवान जहां रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, वहीं, गरीब परिवार के बच्चे महंगी होती शिक्षा के कारण शिक्षा से वंचित होते जा रहे हैं। शिक्षित समाज से ही देश और समाज का विकास होता है और जब लोग शिक्षित ही नहीं होंगे तो उनका विकास कैसे होगा। उन्होंने कहा कि चौहान समाज के लोग काफी दिनों से भारतीय जनता पार्टी को वोट देते चले आ रहे हैं, लेकिन भाजपा वोट लेने के बाद इनसे किए गए वादे को भूल जा रही है। कमरतोड़ महंगाई के कारण देश और प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही और भाजपा सरकार झूठी बातों से लोगों को गुमराह करने के प्रयास में लगी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से उनकी पार्टी का गठबंधन हुआ है। गठबंधन इस बार प्रदेश में भारी बहुमत से सरकार बनाएगा। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, जिला उपाध्यक्ष केडी यादव, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, विधानसभा क्षेत्र धनघटा के अध्यक्ष जयराम यादव, जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि राहुल यादव बादल, पूर्व प्रधान हरिश्चंद्र यादव, भूअर यादव, बबलू भंडारी, मास्टर लाल जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed