{"_id":"66cb732c40e427329200f461","slug":"janmashtami-today-decorated-tableaux-from-city-to-village-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119712-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जन्माष्टमी आज... शहर से देहात तक सजी झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जन्माष्टमी आज... शहर से देहात तक सजी झांकियां
Sun, 25 Aug 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
- लड्डू-गोपाल के जन्मोत्सव पर दिखने लगी बाजारों में रौनक
- बांसुरी, पालकी आदि की खरीदारी में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा, जिसे लेकर तैयारी तेज है। जगह-जगह झांकी सजाने का कार्य चल रहा है। साथ ही बाजार में भी लोग बांसुरी, पालकी आदि की खरीदारी में जुटे है। रविवार को बाजारों में स्थित दुकानों पर कान्हा के वस्त्र, मोर पंख, मटकी, आसन, पगड़ी आदि की मांग रही। मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य उत्सव के लिए तैयारियां शुरू हो गई है।
सफाई के साथ लाइटों, फूल-माला, चमकीली लड़ियों से मंदिरों को सजाने में कारीगर जुट गए है। पुलिस लाइंस, समय माता मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर समेत विभिन्न जगहों पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस बीच आयोजकों की तरफ से सफाई के साथ ही मंदिरों को सजाने का काम शुरू हो गया है। इसी तरह से बाजारों में कृष्ण जन्मोत्सव के लिए दुकाने सज गई हैं। लड्डू गोपाल को आकर्षक पोशाकों और श्रृंगार सामग्री से सजाने की पंरपरा पुरानी है। यही वजह है कि इस बार जन्माष्टमी से पहले ही पोशाक और श्रृंगार सामग्री की दुकाने सजी हैं।
लोग मनपसंद पोशाक चुन रहे है। सिल्क और गोटे वाली पोशाक ग्राहकों की पहली पसंद बन रही है। लड्डू गोपाल के श्रृंगार के सामान की भी खूब खरीदारी हो रही है।
जन्माष्टमी व्रत रखने वालों को मिलता है चार गुना फल
संतकबीरनगर। जन्माष्टमी पर्व भाद्र मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस बार जन्माष्टमी पर जयंती योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और कृतिका नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। समय माता मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित ब्रजेश मिश्र ने बताया कि शुभ संयोग में व्रत रखने से चार गुना अधिक फल मिलने वाला है। ऐसे में पूजा पाठ से जुड़े कार्य करने पर सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस बार साधु- संत और गृहस्थ एक दिन भगवान श्री कृष्ण की उपासना करेंगे। उन्होंने बताया कि पंचाग के अनुसार सोमवार के दिन अष्टमी तिथि सुबह 3.40 बजे से शुरू होगा और 27 अगस्त क मध्य रात्रि 3.38 बजे तक रहेगा। इस दिन रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा का वृषभ राशि में होना बेहद ही शुभ फलदायी होगा।