फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Janmashtami boom town village

शहर से गांव तक जन्माष्टमी की धूम

Thu, 25 Aug 2016 11:06 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Thu, 25 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami boom town village
गोलाबाजार मंे जन्माष्टमी के अवसर पर सजी झांकी। - फोटो : अमर उजाला
जिले में बृहस्पतिवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण मंदिरों और देवालयों को बहुरंगी इलेक्ट्रानिक झालरों से सजाया गया। वहीं मंदिरों और घरों में सुबह से ही भजन-कीर्तन शुरू हो गया। तमाम लोगों ने व्रत रखा और घरों में भी झांकियां सजाई गईं। शाम को श्रद्धालु झांकियों के दर्शन के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन


मंदिरों पर श्रद्धालुओं की बेशुमार भीड़ उमड़ी। मध्यरात्रि में शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो नंद के ‘घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल    की’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। लोगों में पंजीरी और पंचामृत के प्रसाद बांटे गए। पुलिस लाइंस में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के गोला बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, समय माता मंदिर के अलावा शिव मंदिर हाईडिल कालोनी, पुलिस लाइन, थानों, प्रमुख मंदिरों व ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गईं। पंडित वाचस्पति द्विवेदी ने बताया कि इस महापर्व को उल्लास तथा भजन कीर्तन के साथ व नृत्य संगीत के साथ मनाना चाहिए। कई स्थानों पर डीजे की धुनाें पर भी भगवान कृष्ण से जुड़े गीतों पर नृत्य करते लोग देखे गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed