{"_id":"647a2baa8bc6df84be078df6","slug":"jan-chaupal-organized-khalilabad-news-c-7-1-191345-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नाली निर्माण नहीं हो पा रहा तो सोख्ता ही बनवा दीजिए साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नाली निर्माण नहीं हो पा रहा तो सोख्ता ही बनवा दीजिए साहब
Fri, 02 Jun 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक के दो ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को बीडीओ अमरेश सिंह चौहान और एडीओ पंचायत आनंद मोहन ने ग्राम जन चौपाल लगाई। सुखबरी चौपाल में ग्रामीण काफी नाराज दिखे। शिकायत की कि गांव में नाली निर्माण कार्य न कराए जाने से काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने कहा कि सोख्ता निर्माण कराकर समस्या का समाधान किया जाए। दोनों स्थानों पर पीएम सम्मान निधि और राशन कार्ड का मुद्दा भी छाया रहा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बीडीओ अमरेश सिंह चौहान, एडीओ पंचायत आनंद मोहन के साथ सचिव देश दीपक वर्मा पंचायत भवन सुबख़री पहुंचे। जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनना शुरू किया। ग्रामीण राजेंद्र पुत्र रघुबर ने नाली नहीं बनवाए जाने की शिकायत करते हुए सोख्ता निर्माण कराने की मांग की।
राजेंद्र प्रसाद पुत्र ढुनमुन ने गंगाराम के घर से भिनखिनी गड़ही तक नाली निर्माण कार्य करने की मांग की। कृष्णचंद्र, सुरेश, कुसुम, शिवपूजन, मधुबन ने सामूहिक सोख्ता निर्माण कराने की मांग की, जिससे जल निकासी की समस्या दूर हो सके। सुरेश, मधुबन आदि ने कहा कि जल निकासी बड़ी समस्या है। नाली और सोख्ता की जरूरत है। अधिकारियों ने जल्द कार्य होने की बात कही। इसी तरह कुछ लोगों ने पीएम आवास और संपर्क मार्ग बनाने की मांग भी किया।
विज्ञापन
इसके बाद शांति नरगापार में चौपाल लगाई गई। ग्रामीण गणेश चौधरी, श्रीपत चौधरी, सुभाष चंद्र ने पीएम सम्मान निधि की किश्त रुकने की समस्या सुनाई। बीडीओ अमरेश सिंह ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर ई-केवाईसी होगा। प्रधान और सचिव के माध्यम से आयोजित तिथि की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंच जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से परिषदीय विद्यालयों में पाल्यों का नामांकन कराने की अपील किया।
इस मौके पर ब्लॉक कोआर्डिनेटर स्वच्छता संदीप शुक्ला, सचिव देश दीपक वर्मा, भारती शर्मा, प्रधान बच्चू लाल चौधरी, जितेंद्र विश्वकर्मा, दिलीप कुमार गौड़, जयंत आदि मौजूद रहे।
0000000000000000000000000000000000000000000
महेश्वरपुर व बछईपुर में लगी चौपाल
रोसयाबाजार। विकासखंड पौली के ग्राम पंचायत महेश्वरपुर और बछईपुर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। महेश्वरपुर ग्राम चौपाल की अध्यक्षता एडीओ पंचायत दलसिंह यादव ने की। इस दौरान ग्रामीणों ने आवास, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, नाली निर्माण मनरेगा मजदूरी, किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही समस्याओं के निस्तारण की मांग की। महेश्वरपुर के ग्राम चौपाल में किसान सम्मान निधि को लेकर इंद्रजीत, बाबूराम मनीष, कमलावती देवी आदि ने शिकायत की और बताया कि सम्मान निधि नहीं आ रही है। इसके लिए सभी को केवाईसी कराने के लिए कहा गया।
बछईपुर ग्राम पंचायत में चौपाल में आरती देवी को आपदा कोष से आवास की किस्त मिलने की बात कहीं गई। गांव निवासी सुभावती देवी ने बताया कि आवास की पहली किस्त ही आई है, दूसरे की मांग की गई है। इस मौके पर ग्राम सचिव अलाउद्दीन, रमाकांत, महेंद्र यादव, जोखू प्रसाद यादव, तुफानी, चंद्रिका, सत्यनारायण आदि मौजूद रहे।