{"_id":"6828d6e4110b859885008dd8","slug":"jan-aushadhi-kendra-opened-at-district-hospital-and-chc-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-132773-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल व सीएचसी पर खुला जन औषधि केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल व सीएचसी पर खुला जन औषधि केंद्र
Sun, 18 May 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 18 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में शनिवार को दो प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की सौंगात मिली है। इसके तहत जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन सदर विधायक अंकुरराज तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र पर मरीजों को सस्ते दर पर दवा मिल सकेगी। इससे लोगों को काफी लाभ होगा।
जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय की मौजूदगी में सदर विधायक ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्धाटन किया। इसके बाद वह सीएचसी खलीलाबाद पहुंचे और यहां पर भी जन औषधि केंद्र का उद्घटन करते हुए कहा कि गरीबों को सस्ती दर पर दवा उपलब्ध कराने के प्रति सरकार गंभीर है। इसके लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। इससे गरीब तबके के मरीजों को काफी कम दाम पर दवाएं उपलब्ध हो सकेगी।
इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. वरूणेश दूबे, बीपीएम अभय त्रिपाठी, महेंद्र त्रिपाठी, नंदन जायसवाल, अमित टंडन, सतविंदर पाल सिंह जज्जी आदि मौजूद रहे।