फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   jam

छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने मेंहदावल-नंदौर मार्ग किया जाम

Tue, 10 Dec 2019 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
jam
छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों ने मेंहदावल-नंदौर मार्ग किया जाम
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा आवागमन, आश्वासन के बाद माने किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। गगनई राव, गगनई बाबू व धौरापार गांव के किसानों ने मंगलवार को गगनई राव के ग्राम प्रधान अनिल निषाद के नेतृत्व में मेंहदावल तहसील मुख्यालय का घेराव कर मेंहदावल- नंदौर मार्ग जाम कर दिया। आरोप था कि शिकायत के बाद भी प्रशासन छुट्टा पशुओं से क्षेत्र को मुक्त कराने में नाकाम है। बाद में अफसरों के आश्वासन पर लोग माने और जाम खोला। इससे करीब डेढ़ घंटे तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मेंहदावल क्षेत्र के गगनई राव, धौरापार, गगनई बाबू के किसान तहसील पर पहुंचे और छुट्टा पशुओं से हो रहे फसलों के नुकसान का मामला उठाते हुए एसडीएम से समस्या से निजात दिलाने की मांग की और फिर मार्ग जाम कर दिया। किसानों ने कहा कि मेंहदावल क्षेत्र छुट्टा पशुओं से की समस्या से जूझ रहा है। छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसलों के नुकसान की शिकायत लगातार की जा रही है। इसके बाद भी प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। किसानों ने कहा कि क्षेत्र में खोली गईं गोशालाएं कागजों में चल रही हैं। गौशाला में पशु तब बांधे जाते हैं जब कोई अधिकारी गोशाला का निरीक्षण करने आता है। जाम की सूचना मिलने पर सीओ गयादत्त मिश्रा, व थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार गौतम ने किसानों से बात की। इसके बाद खंड विकास अधिकारी के समक्ष किसानों ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए गोशाला का निर्माण व छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला में रखने के निर्णय पर सहमति बनी, तब जाकर करीब डेढ घंटे बाद रास्ता जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान संतोष सिंह, पारसनाथ, यादव बाबूलाल, भोलानाथ, लालमति, रामदेव, राम सुभाग, छोटेलाल, सुखाई सहदेव, उदय राज, नंदलाल, परदेशी, विश्वनाथ,सत्यवीर सिंह, रामदयाल यादव, अर्जुन निषाद, राजकुमार साहनी, चंद्रावती, राधिका, अजोरा, मोहनलाल, लक्ष्मण आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed