फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   jaam in cuty due to crowd on deepawali

दीपावली पर उमड़ी भीड़, शहर में लगा जाम, यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

Thu, 04 Nov 2021 06:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
jaam in cuty due to crowd on deepawali
दीपावली पर उमड़ी भीड़, शहर में लगा जाम, यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दीपावली पर खरीदारी के लिए बृहस्पतिवार को शहर में भीड़ उमड़ पड़ी। इसका नतीजा हुआ कि शहर में कई बार जाम की स्थिति बन गई। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

दीपावली के पर्व पर खलीलाबाद सहित विभिन्न बाजारों में सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए आने लगे थे। दोपहर के बाद भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कोरोना संक्रमण को नजरअंदाज कर लोग घरों से निकले। इस दौरान बाजारों में कई बार जाम की स्थिति पैदा हो गई। खलीलाबाद के गोलाबाजार, बैक चौराहा, त्रिपाठी मार्केट, आजाद चौक व बरदहिया बाजार में भीड़ ज्यादा रही। हालांकि यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। ऐसी ही स्थिति ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में भी रही। मेंहदावल, बखिरा, सेमरियावां, नाथनगर, धनघटा आदि बाजारों से भीड़ दिखी। शाम के समय पटाखे खरीदने के लिए जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में भीड़ लगी रही। वाहन से आने वाले लोगों को पार्किंग के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन ने सुबह विशेष सफाई अभियान चलाया। चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर साफ-सफाई व पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed