फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ITBP's son of beheaded and beheaded

आईटीबीपी के दरोगा के बेटे की सिर कूच कर हत्या

Fri, 01 Nov 2019 06:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
ITBP's son of beheaded and beheaded
आईटीबीपी के दरोगा के बेटे की सिर कूच कर हत्या
विज्ञापन

संतकबीरनगर। नेहिया खुर्द बुजुर्ग गांव में गुरुवार रात अवैध संबंध में आईटीबीपी के सहायक उपनिरीक्षक के बेटे की पत्थर से सिर में प्रहार कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि मां के साथ छत पर युवक को देख नाराज बेटे ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दंपती और बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी मां-बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही हे।

नेहिया खुर्द बुजुर्ग गांव निवासी आईटीबीपी में सहायक उपनिरीक्षक राम सिंह के इकलौते बेटे 26 वर्षीय अश्वनी सिंह उर्फ सोनू सिंह बी फार्मा की पढ़ाई कर हिमाचल में नौकरी करते हैं। अश्वनी की नवंबर में शादी होनी है। करीब तीन महीने से वह घर पर ही है। गुरुवार की रात पौने नौ बजे के करीब वह अपने मकान के छत पर मोबाइल से किसी से बातचीत कर रहा था। इस दौरान उसके सिर पर पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पिता रामसिंह का आरोप है कि पट्टीदार की महिला संजू सिंह पत्नी देवेंद्र सिंह से उनके बेटे अश्वनी का संबंध था। बेटा छत पर मोबाइल से बातचीत कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान संजू पति देवेंद्र सिंह और बेेटे विशाल सिंह उर्फ मोहन सिंह के साथ पहुंच गए। तीनों ने बेटे अश्वनी के सिर में पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी। करीब 15 मिनट बाद वह पत्नी के साथ छत पर पहुंचे तो बेटा खून से लथपथ पड़ा था। बेटे को आननफानन में जिला अस्पाल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि पिता रामसिंह की तहरीर पर आरोपी देवेंद्र सिंह, उनकी पत्नी संजू सिंह और बेटे विशाल सिंह उर्फ मोहन सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच-पड़ताल में पता चला है कि अश्वनी का संजू के साथ अवैध संबंध था। गुरुवार रात में अश्वनी अपने छत पर संजू के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। इस बीच संजू का बेटा विशाल सिंह उर्फ मोहन सिंह पहुंच गया और मां से मोबाइल छीन लिया। मां की मोबाइल में अश्वनी का नंबर देख कर बौखला गया और फिर अश्वनी से नोकझोंक हो गई। पत्थर से प्रहार कर अश्वनी की हत्या कर दी। आरोपी मां-बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed