फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   It was cloudy throughout the day and the westerly wind increased the melting, people shivered.

Sant Kabir Nagar News: दिनभर बदली और पछुआ ने बढ़ाई गलन, लोग ठिठुरे

Mon, 30 Dec 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 30 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
It was cloudy throughout the day and the westerly wind increased the melting, people shivered.
ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते लोग।
संतकबीरनगर। मौसम का मिजाज सोमवार को फिर बिगड़ गया। सुबह से ही बादल छाए रहे हालंकि बारिश नहीं हुई। वहीं दिनभर पछुआ हवा चलन से गलन बढ़ गई, लोग घरों में दुबके रहे। बाजार और प्रमुख चौराहों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव सेंकते दिखे।
विज्ञापन

मौसम बदलते ही शहर में चहल-पहल कम हो गई है। रविवार को तेज धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। लेकिन सोमवार सुबह से ही पछुआ हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड बढ़ने से ऊनी कपड़ों का बाजार गर्म हो गया है। बरदहिया बाजार में ऊनी कपड़े खरीदने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से लोग अलाव सेंकते नजर आए। हालांकि, मेंहदावल बाईपास, आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा आदि जगहों पर नगर पालिका प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था की थी। जिसके चलते लोग अलाव सेंकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार ने कहा कि शहर में अलाव की व्यवस्था कराई गई है। रैन बसेरा भी सक्रिय हो गया है। जहां जरूरत पड़ेगी वहां अलग से अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

बता दें कि सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में गिरावट के चलते शाम होते ही लोग ठंड बढ़ जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed