फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   It echoed in the morning procession whoever says so is happy, Sat Sri Akal

Sant Kabir Nagar News: प्रभातफेरी में गूंजा- जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल

Fri, 05 Dec 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 05 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
It echoed in the morning procession whoever says so is happy, Sat Sri Akal
गुरूद्वारे से निकली प्रभात फेरी- स्रोत गुरूद्वारा
संतकबीरनगर। श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर बृहस्पतिवार को भी प्रभातफेरी निकाली गई। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खलीलाबाद से प्रारंभ होकर मुखलिसपुर तिराहा होते प्रभातफेरी मेंहदावल बाईपास पर पहुंची। वहां प्रभातफेरी में आए संगत का स्वागत करते हुए निशान साहब पर माल्यार्पण किया गया। प्रभातफेरी में गुरु के शबद ..शूरा सो पहचानिए जो लड़े दीन के हेत पुर्जा पुर्जा कट मरे कबहू न छाड़े खेत, बोले सो निहाल सत श्री अकाल, गुरु तेग बहादुर हिंद की चादर...से पूरा शहर गुंजायमान हो गया। प्रभातफेरी वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची जहां अरदास के बाद प्रभातफेरी का समापन हुआ।
विज्ञापन

गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ने बताया कि प्रभातफेरी का आयोजन 7 दिसंबर तक चलेगा। 7 दिसंबर को प्रभातफेरी आने के बाद निशान साहब की सेवा की जाएगी। उसके बाद अखंड पाठ साहिब रखा जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में बाहर से आए कवि और रागी जत्थों का गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर उनके स्मृति में गुरु का व्याख्यान होगा। प्रभातफेरी में सरदार जसवीर सिंह, मनजीत सिंह, परमजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, सतविंदर पाल सिंह, आशु सिंह, परविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, दलजीत सिंह, राजपाल सिंह, गगनदीप सिंह, राधेश्याम जायसवाल, परमजीत कौर, मनजीत कौर, दलजीत कौर, कमलजीत कौर, शरणजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed