फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Issue of non-availability of housing and old age pension raised in Chaupal

Sant Kabir Nagar News: चौपाल में आवास, वृद्धा पेंशन न आने का मामला उठा

Fri, 16 Feb 2024 10:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 16 Feb 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Issue of non-availability of housing and old age pension raised in Chaupal
- पौली के क्षेत्र के दो गांव में लगा ग्राम चौपाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी रोसयाबाजार। सरकार ग्राम चौपाल के माध्यम से जनता के द्वार जा रही है। शुक्रवार को पौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत कडजीरुस्तमपुर और चंदौली माफी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें गांव निवासी सरफराज अहमद, राबिया खातून, निजात अली, रामचंद्र, कोमल, संजय ने एक मत से बताया कि उन लोगों का सम्मान निधि नहीं आ रही है।
ग्राम चौपाल कडजीरूस्तमपुर की अध्यक्षता एडीओ पंचायत दलसिंगार ने की। इस दौरान चौपाल के समक्ष उपस्थित ग्रामीणों ने आवास, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, नाली निर्माण मनरेगा मजदूरी, किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं से अवगत कराया। जिसका निस्तारण मौके पर ही कराने का प्रयास किया गया। इस चौपाल में कुल 12 मामले आए और 11 का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

इसी प्रकार चंदौलीमाफी में ग्राम पंचायत के चौपाल में एडीओ सांख्यिकी विनय कुमार ने गांव में ग्रामीणों को चौपाल संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस ग्राम पंचायत में कुल 15 मामले आए और 11 का निस्तारण कराया गया। इस मौके पर बृजेश यादव, संतोष मिश्रा, कल्पनाथ, जूबेर अहमद, कमलेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed