फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Irregularities were found during the inspection of the petrol pump; instructions have been given for corrective measures.

Sant Kabir Nagar News: पेट्रोल पंप की जांच में मिलीं खामियां, सुधार के निर्देश

Wed, 31 Dec 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 31 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Irregularities were found during the inspection of the petrol pump; instructions have been given for corrective measures.
बेलहर। जिलाधिकारी के निर्देश पर जंगल बेलहर स्थित एक पेट्रोल पंप की जांच में अधिकारियों को कई खामियां मिलीं। पेट्रोल पंप पर शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं पाई गई, वहीं वाहनों में हवा भरने की सुविधा (एयर मशीन) भी खराब अथवा अनुपलब्ध मिली। पंप संचालकों को सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोल पंप पर महिला शौचालय की उचित व्यवस्था का अभाव है। इससे महिला उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा वाहनों में हवा भरने की सुविधा न होने से आम ग्राहकों को परेशानी होने की आशंका है। जांच के दौरान पेट्रोल पंप पर उपलब्ध ईधन की डेंसिटी एवं स्टॉक मानक के अनुरूप पाए गए। ईंधन की गुणवत्ता पर कोई सवाल नहीं उठे।
विज्ञापन

जांच दल में एसडीएम, बांट माप निरीक्षक, आपूर्ति निरीक्षक बेलहरकला, निरीक्षक अभिषेक कुमार, सांथा निरीक्षक अमित कुमार सिंह एवं निरीक्षक मेंहदावल शामिल रहे। जांच में पाई गई कमियों की रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को भेजी जा रही है। साथ ही संबंधित पेट्रोल पंप प्रबंधन के विरुद्ध नोटिस जारी करने की कार्रवाई भी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कमियों में सुधार नहीं किया गया, तो संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed