फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Irregularities in drain construction, JE has no idea where the work is being done

Sant Kabir Nagar News: नाला निर्माण में अनियमितता, जेई को जानकारी ही नहीं कहां हो रहा काम

Mon, 14 Apr 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 14 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in drain construction, JE has no idea where the work is being done
धर्मसिंहवा में बन रहा नाला
धर्मसिंहवा। स्थानीय नगर पंचायत धर्मसिंहवा के गौरी राई वार्ड में बनाए जा रहे नाले में गुणवत्ता को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश भी है। नगर पंचायत के जेई को नाला निर्माण की जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन

नगर पंचायत धर्मसिंहवा के गौरी राई वार्ड में कब्रिस्तान से लेकर सेवाइचपार मार्ग के बड़े नाले से जोड़ने के लिए पक्का नाला का निर्माण कार्य किया जा रहा है। अभी तक 530 मीटर का बजट आया हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बुनियाद की गिट्टी व ढलाई व सरिया में कमी की जा रही है।
विज्ञापन

अब तक लगभग दो सौ मीटर नाले का निर्माण भी हो चुका है। स्थानीय निवासी रामबचन, मोहम्मद हुसैन, राम नगीना राय, राजमन शर्मा आदि ने बताया कि नाला निर्माण में भारी अनियमितता की जा रही है नगर पंचायत प्रशासन के जिम्मेदार लोगों को इस पर ध्यान देना चाहिए जिससे निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत के अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि नाला निर्माण किस स्थान पर हो रहा है इसकी जानकारी मुझे नहीं है। ठेकेदार ने एक भी बार मुझे नहीं बताया कि नाला निर्माण किया जा रहा है।

ठेकेदार संतोष पाल का कहना है कि इस संबंध में इस कार्य की जानकारी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की जानकारी में हो रहा है। गुणवत्ता का ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed