फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   investigation shop of fertilizer

उर्वरकों की दुकानों की हुई जांच, एक को नोटिस

Wed, 08 Dec 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
investigation shop of fertilizer
उर्वरकों की दुकानों की हुई जांच, एक को नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए शासन के निर्देश पर डीएम दिव्या मित्तल द्वारा गठित संयुक्त जांच टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक दुकानदार को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

खलीलाबाद तहसील में उप कृषि निदेशक लोकेंद्र सिंह व एसडीएम खलीलाबाद नवीन श्रीवास्तव, धनघटा में जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा एवं एसडीएम धनघटा तथा मेंहदावल क्षेत्र में भूमि संरक्षण अधिकारी एवं एसडीएम की जांच टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के उर्वरक बिक्री केंद्रों पर औचक छापा की कार्रवाई की। धनघटा क्षेत्र के पीड़िया बाजार में डीसीएफ बेलहरा की ओर से बिक्री पंजिका में समस्त किसानों का विवरण अंकित नहीं किए जाने एवं स्टॉक बोर्ड अद्यतन नहीं पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसी प्रकार आई एफएफडीसी गोरयाघाट के द्वारा स्टॉक विवरण को स्टॉक बोर्ड पर अंकित नहीं किए जाने पर चेतावनी दी गई। जनपद में छापा की कार्रवाई करते हुए डीएपी के तीन, सिंगल सुपर फास्फेट के दो एवं कैल्शियम का एक नमूना गृहित किया गया। डीएम दिव्या मित्तल ने निर्देश दिया है कि औचक छापा की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सभी उर्वरक विक्रेता किसानों को निर्धारित मूल्य पर पीओएस मशीन से उर्वरक बिक्री करें। उर्वरक क्रय की रसीद जरूर दें, अन्यथा की दशा में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed