{"_id":"6816526caa609dc758034335","slug":"investigation-of-the-complaint-of-digging-a-pond-with-a-machine-and-giving-housing-to-an-ineligible-person-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-132093-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मशीन से पोखरे की खोदाई और अपात्र को आवास देने की शिकायत की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मशीन से पोखरे की खोदाई और अपात्र को आवास देने की शिकायत की जांच
Sat, 03 May 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 03 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
कलेन हरदो में मनरेगा योजना की जांच करते सिंचाई विभाग के अभियंता शिवेंद्र प्रताप सिंह।
धनघटा। नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलेन हरदो में मनरेगा योजना में यांत्रिक मशीन से तालाब की खोदाई होने एवं आपात्रों में आवास आवंटन कर लाखों रुपये हड़पने की शिकायत प्रदेश शासन से गांव के एक व्यक्ति ने की थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को नामित सिंचाई विभाग के अवर अभियंता शिवेंद्र प्रताप सिंह गांव पहुंचे। बिंदुवार शिकायतों की जांच किया। ग्रामीणों का बयान दर्ज किया।
गांव के व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश लखनऊ को एक शिकायती पत्र भेजा गया था। आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान द्वारा तालाब के खोदाई का कार्य जेसीबी मशीन से कराया गया और लाखों रुपये का बंदर बाट कर लिया गया। बड़े पैमाने पर मनरेगा योजना का शासन की गाइडलाइन का दुरुपयोग किया गया है। पीएम आवास अपात्रों को दे दिया गया है। पात्र अभी भी वंचित है। लाभर्थियों के खाता में पैसा पहुंच जाने के बाद भी भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
शासन के संज्ञान के बाद जिले के उच्चाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को नामित जांच अधिकारी सिंचाई विभाग के अवर अभियंता शिवेंद्र प्रताप सिंह गांव पहुंचे। कार्यस्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि ब्लॉक से लेकर जिले के अधिकारी तक जांच की रिपोर्ट गलत तरीके से उच्च अधिकारियों को प्रेषित करके गुमराह किया गया है।