फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Investigation of crematorium built on park land started

Sant Kabir Nagar News: पार्क की जमीन पर बने श्मशान घाट की जांच हुई शुरू

Sun, 15 Oct 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 15 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Investigation of crematorium built on park land started
संतकबीरनगर। इंडस्टि्रयल एरिया में पार्क की जमीन पर बने श्मशान घाट प्रकरण की जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी एसडीएम सदर ने वरिष्ठ प्रबंधक सिविल निर्माण खंड छह को 16 अक्तूबर को समस्त रिकार्ड के साथ तलब किया है। इसके बाद जांच प्रकिया आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद पाठक ने डीएम को शिकायत पत्र देकर कहा था कि इंडस्टि्रयल एरिया में पार्क की जमीन पर श्मशान घाट बना दिया गया है। इसकी जांच कराई जानी चाहिए। डीएम ने इस प्रकरण में एसडीएम सदर के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। जिसमे एसडीएम अध्यक्ष, उपायुक्त उद्योग सदस्य और ईओ नगर पालिका सदस्य नामित है। एसडीएम ने प्रकरण की जांच के लिए 16 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा ने वरिष्ठ प्रबंधक निर्माण खंड छह को पत्र लिखकर कहा है कि नगर पालिका खलीलाबाद ने यूपीसीडा से अनुमति लिए बिना श्मशान घाट का निर्माण करा लिया। इसकी शिकायत इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद पाठक ने की है। उन्होंने बताया है कि औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद की मूलभूत सुविधाओं के लिए तीन करोड़ की धनराशि जारी है। जिसके सापेक्ष कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इस प्रकरण में एसडीएम सदर की अध्यक्षता में 16 अक्तूबर को औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में तीन बजे से बैठक आयोजित है। इस बैठक में संबंधित समस्त अभिलेख के साथ प्रतिभाग करें। जिससे जांच की कार्रवाई आगे बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed