फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Investigation of complaint completed, report will be submitted to SDM

Sant Kabir Nagar News: शिकायत की जांच पूरी, एसडीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Thu, 01 Aug 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Aug 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Investigation of complaint completed, report will be submitted to SDM
- नाथनगर ब्लाॅक के अलीनगर में कोटेदार की शिकायत का मामला
विज्ञापन



धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के अलीनगर के कोटेदार की ओर से घटतौली व राशन कार्ड धारकों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत कुछ दिन पूर्व धनघटा समाधान दिवस पर कार्डधारकों ने की थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक को नामित करके रिपोर्ट तलब किया है। बृहस्पतिवार को अलीनगर गांव में टीम ने पहुंचकर कार्डधारकों का बयान दर्ज किया है। रिपोर्ट एसडीएम को तैयार कर सौंपेगी।


अलीनगर गांव के ग्रामीणों ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि कोटेदार ने कार्ड धारकों से मशीन पर अंगूठा लगवाकर दौड़ाते हैं। राशन देने में घटतौली की जाती है। एसडीएम द्वारा नामित खाद्य आपूर्ति निरीक्षक सौरभ गोस्वामी व अश्वनी श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को शिकायत की जांच करने नाथनगर ब्लाॅक के अलीनगर के पंचायत भवन पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बारी बारी कार्ड धारकों से बातचीत करके समस्या सुनी। कोटेदार की शिकायत के संबंध में बयान दर्ज किया। टीम अपनी रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को सौपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed