Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   investigation,kastoorba school

चार सदस्यीय टीम के साथ जांच को बीएसए दफ्तर पहुंचे सीडीओ

Thu, 03 Jun 2021 10:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
investigation,kastoorba school
चार सदस्यीय टीम के साथ जांच को बीएसए दफ्तर पहुंचे सीडीओ
विज्ञापन

देर शाम तक जांची पत्रावलियां, अब पूरे मामले में त्रिस्तरीय हो रही जांच
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 38 लाख रुपये निकालने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में जिले में भोजन व अन्य मदों में निकाले गए 38 लाख की वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए डीएम ने चार सदस्यीय टीम गठित की है। टीम सीडीओ के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय पहुंची। टीम के सदस्य देर शाम तक पत्रावलियों की जांच कर रहे। अब इस मामले में त्रिस्तरीय जांच हो रही है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के भोजन और अन्य मदों में प्रदेश के 18 जिलों में नौ करोड़ रुपये निकालने की बात सामने आने के बाद सामने आई थी। इसमें जिले मेें 38 लाख रुपये की निकालने की बात सामने आई है। इसे अमर उजाला ने 28 मई के अंक में ‘छात्राएं आई नहीं और निकाल लिए नौ करोड़ रुपये’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद डीएम के निर्देश पर सीडीओ उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति समेत अन्य तथ्यों की जांच कर हैं। इसी क्रम में उन्होंने सातों ब्लॉकों के कस्तूरबा स्कूलों की जांच संबंधित ब्लॉक के बीडीओ को दी गई है। बीडीओ उपस्थिति पंजिका में दर्ज छात्राओं के नाम के अनुसार उनका बयान लेंगे और उसके बाद अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

दूसरी जांच राज्य परियोजना निदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद के निर्देश पर एडी बेसिक कर रहे हैं। तीसरी वित्तीय अनियमितता संबंधी जांच बृहस्पतिवार से चार सदस्यीय टीम ने शुरू की है। इस टीम में सीडीओ, डीआईओएस, डायट प्राचार्य, वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शामिल हैं। गठन के बाद ही चार सदस्यीय टीम बीएसए कार्यालय पहुंच गई और एक-एक कर अभिलेखों की जांच शुरू कर दी। सीडीओ अतुल मिश्र ने बताया कि अभिलेखों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट जल्द ही डीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालयों में अनियमितता की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम को जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- दिव्या मित्तल, डीएम
यह है मामला
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के चलते विद्यालय बंद हैं और छात्राएं घर पर हैं। 11 फरवरी से लेकर 31 मार्च के बीच में छात्राओं के भोजन, सामान व अन्य मद में प्रदेश के 18 जिलों में नौ करोड़ रुपये निकाल लिए गए। इसमें संतकबीरनगर जिले में 38 लाख रुपये निकाले गए। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने इन जिलों के बीएसए से जवाब मांगा था कि प्रेरणा पोर्टल पर छात्राओं की उपस्थिति न होने के बावजूद भी भोजन मद, मेडिकल केयर, कंटीजेंसी मद एवं स्टेशनरी मद में शत प्रतिशत धनराशि का भुगतान किया गया है। यह वित्तीय अनियमितता में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed