फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Investigation into irregularities in development works

Sant Kabir Nagar News: विकास कार्यों में अनियमितता की हुई जांच

Thu, 12 Oct 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 12 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Investigation into irregularities in development works
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत पचरा में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की जांच में बृहस्पतिवार को पहुंचे भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ कुमार ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत पचरा निवासी सुबाष चौधरी ने डीएम को पांच बिंदुओं का शिकायती पत्र देकर जांच कराने की मांग की है। डीएम ने भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ कुमार को जांच करने का निर्देश दिया। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने शिकायतकर्ता की मौजूदगी में क्रमवार एक-एक बिंदु का धरातलीय सत्यापन किया। कुछ कार्यों की अभिलेख से जांच की, जो सही पाए गए। कुछ का अभिलेख न मिलने पर सचिव को दो दिवस के अंदर अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रधान रमेश यादव, पूर्व प्रधान अवधेश चौधरी, सचिव अमरीश पटेल, निखलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed