{"_id":"66cb79a38eb35c66570c8138","slug":"investigation-did-not-confirm-cleanliness-ado-wrote-a-letter-against-the-sweeper-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119721-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जांच में सफाई की पुष्टि नहीं, एडीओ ने सफाईकर्मी के खिलाफ लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जांच में सफाई की पुष्टि नहीं, एडीओ ने सफाईकर्मी के खिलाफ लिखा पत्र
Mon, 26 Aug 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
-ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके सफाईकर्मी पर काम नहीं करने का लगाया था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। सांथा विकास खंड के गनवरिया चौराहे पर शनिवार को ग्रामीणों ने जाम नालियों के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया था। खबर छपने के बाद एडीओ पंचायत ने मामले की जांच की तो एक माह से सफाई नहीं होने की पुष्टि हुई। अब उक्त सफाईकर्मी पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
शनिवार को गनवरिया ग्राम पंचायत के ग्रामीण पूर्व प्रधान बबलू चौधरी के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक लोगों ने प्रदर्शन किया था। सभी का आरोप था कि पिछले छह माह से सफाईकर्मी नहीं आ रहे हैं। ब्लाॅक पर शिकायत करने पर कहते हैं कि जो करना है कर लो, हम ऐसे ही काम करेंगे। गांव की नालियां जाम पड़ी हैं, पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे लोग गंदे पानी से होकर गुजर रहे हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए डीपीआरओ राजेश कुमार ने एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी को जांच सौंपी थी।
एडीओ पंचायत ने तैनात एक सफाईकर्मी को लगाकर चौराहे की नाली साफ करवा दी। जांच में पता चला कि सफाईकर्मी पूर्णमासी एक माह से कार्य नहीं किए हैं। जिसकी पुष्टि भी ग्रामीणों ने की है। सफाई कर्मी पर कार्रवाई के लिए एडीओ ने डीपीआरओ को पत्र लिखा है।