फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Intoxicant mixed in tea, rape in unconscious state

Sant Kabir Nagar News: चाय में नशीला पदार्थ मिलाया, बेहोशी की हालत में दुष्कर्म

Wed, 12 Jun 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 12 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Intoxicant mixed in tea, rape in unconscious state
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि महुली थाना क्षेत्र निवासी उसके चचेरे मामा का लड़का शिवांत उर्फ अमन का उसके घर पर आना जाना था। 13 जून वर्ष 2023 को वह उसे बहलाफुसलाकर अपने घर पर ले गया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने और आपत्ति करने पर मंदिर में शादी का ढोंग रचा और आठ माह तक बंधक बनाकर रखा। इस बीच उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया। किसी तरह घर पर आकर माता-पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद फेसबुक व इंस्टाग्राम पर उसके नाम की आईडी बनाकर फोटो और वीडियो शेयर करने लगा। पुलिस केस दर्ज मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed