फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   interview for social audit

सोशल ऑडिट टीम के लिए अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार

Mon, 15 Feb 2021 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
interview for social audit
विकास भवन में शोसल आडिट टीम के लिए साक्षात्कार देते अभ्यर्थी। - फोटो : KHALILABAD
सोशल ऑडिट टीम के लिए अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सोमवार को डीडीओ कार्यालय में सोशल ऑडिट टीम के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार शुरू हुआ। पहले दिन तीन ब्लॉकों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया।

नौ ब्लॉकों में 288 अभ्यर्थियों का चयन होना है। इसके लिए 525 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। चयन समिति में डीडीओ आरआर मिश्र, डीएम के जरिए नामित सदस्य एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह और जिला कोआर्डिनेटर सरिता पांडेय शामिल हैं। सोमवार को नाथनगर, हैंसर और पौली ब्लॉक के लिए सोशल ऑडिट टीम के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। जिला कोआर्डिनेटर सरिता पांडेय ने बताया कि मंगलवार को खलीलाबाद, सेमरियावां और बघौली ब्लॉक के सोशल ऑडिट टीम के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। बुधवार को मेंहदावल, बेलहर और सांथा के लिए साक्षात्कार होगा। जिले में 72 टीमों का गठन किया जाएगा। प्रत्येक टीम में चार लोग शामिल होंगे। इसमें सामान्य वर्ग के एक अभ्यर्थी, एक अभ्यर्थी जाब कार्ड धारक, एक पिछड़ा वर्ग का अभ्यर्थी और एक अनुसूचित जाति का अभ्यर्थी शामिल होगा। प्रत्येक टीम में एक महिला सदस्य को शामिल किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed