{"_id":"668458ef3d9935c6480a07c4","slug":"intermittent-rains-relief-from-heat-problems-increased-due-to-waterlogging-and-mud-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-117010-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रुक-रुककर होती रही बारिश, गर्मी से मिली राहत, जलभराव व कीचड़ से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रुक-रुककर होती रही बारिश, गर्मी से मिली राहत, जलभराव व कीचड़ से बढ़ी परेशानी
Wed, 03 Jul 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 03 Jul 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सोमवार की देर रात से रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन जलभराव व कीचड़ से मुसीबत बढ़ गई है। जगह-जगह कीचड़ के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खास कर स्कूली बच्चों के सामने समस्या बनी रही। कई जगह स्कूल परिसरों जलभराव होने से परेशानी खड़ी हो गई है। इस बीच सेमरियावां के प्राथमिक विद्यालय अब्बासगंज में बाउंड्रीवाल पर रात में पेड़ गिर गया। जिससे बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई।
सोमवार की देर रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी रुक-रुककर होती रही। सुबह के समय तेज बारिश होने से शहर के विभिन्न मोहल्लों में जलभराव व कीचड़ की स्थिति हो गई। इस कारण मोहल्लेवासियों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। पटरियों पर जलभराव होने से फुटपाथ पर दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमाने वालों को परेशान होना पड़ा। स्थिति यह रही कि शहर के गोलाबाजार, बैंक चौराहा, डाक बंगला के सामने, मड़या, जिला अस्पताल परिसर, अंसार टोला, बरई टोला आदि स्थानों पर जलभराव व कीचड़ के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के भेली मंडी, आजाद चौक आदि स्थानों पर कीचड़ होेने से फिसलन बढ़ गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह आठ बजे स्कूल जाने के समय बारिश होने से स्कूल पहुंचने में परेशानी हुई।
शहर के निवासी महेंद्र प्रताप, राम मिलन आदि ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन के जलनिकासी के दावे की पोल बारिश के साथ ही खुल गई है। यदि पालिका प्रशासन ने जल निकासी का इंतजाम समय से किया होता तो परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। बारिश के दौरान सेमरियावां विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अब्बासगंज में रात के समय बाउंड्रीवाॅल पर पेड़ गिर जाने से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
शहर में जलभराव की स्थिति न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नालों की सफाई का कार्य तेज किया गया है। इसके साथ ही नालों को आपस में जोड़ने का कार्य भी जल्द ही करा दिया जाएगा।
जगत जायसवाल- अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
बारिश ने दी गर्मी से राहत
मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। रुक-रुककर हो रही बारिश से पारा लुढ़ककर नीचे आ गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के जिम्मेदारों की मानें तो मानसून की दस्तक हो चुकी है। आगे भी तापमान ऐसा ही बना रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से निजात मिलेगी।
मानसून सक्रिय होने से बारिश का सिलसिला चल रहा है। एक सप्ताह तक रुक- रुककर बारिश होती रहेगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
अमरनाथ मिश्र- मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या