फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Interaction with parents in Shiksha Chaupal

Sant Kabir Nagar News: शिक्षा चौपाल में अभिभावकों से किया संवाद

Sun, 25 Jan 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 25 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Interaction with parents in Shiksha Chaupal
सेमरियावां। बीईओ आशीष कुमार सिंह ने संविलयन विद्यालय सेमरियावां में आयोजित शिक्षा चौपाल में कहा कि निपुण प्रदेश बनाने के लिए ब्लॉक का निपुण होना जरूरी है। इसके लिए सामूहिक प्रयास होना चाहिए। कक्षावार पाठ योजना के अनुसार कक्षाएं संचालित हों। नियमित अधिगम आकलन हेतु निपुण लक्ष्य एप का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि त्रैमासिक लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रत्येक तीन माह में असेसमेंट निश्चित है। अभिभावकों से कहा कि डीबीटी धनराशि के सदुपयोग बच्चों हेतु करें। शतप्रतिशत उपस्थिति हेतु बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें।शिक्षक अभिभावक समन्वय अति आवश्यक है। शिक्षक संकुल जफीर अली, मुबारक हुसैन, विनय मिश्रा, शमा अजीज खान, नुजहत बतूल, खुर्शीद जहां, सरवरी खातून, बुशरा उमर, किरण चौधरी, तैयबा खातून, कम्मो बेगम सहित अभिभावक मौजूद रहे। न्याय पंचायत तिलजा में मो आजम और राजमुनी के नेतृत्व में चौपाल लगी। न्याय पंचायत बाघनगर के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बाघनगर में आयोजन हुआ। अब्दुल रहीम, जलालुद्दीन अंसारी, असरार उल हक अंसारी, संगीता, माया जायसवाल, साबरा खातून, जुबेर अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed