फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Integrate yoga into your life.

Sant Kabir Nagar News: योग को जीवन में करें आत्मसात

Sun, 21 Jun 2026 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Integrate yoga into your life.
कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में योगाभ्यास करते मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी व अन्य। स्रोत-सूचन
संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें बड़ी संख्या में लाेगों ने योग किया। मुख्य आयोजन कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग बेचन राम ने कहा कि योग को जीवन में आत्मसात करें। इस अवसर पर मंडलायुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग आधारित 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति आयोग बेचन राम ने कहा कि योग को भारत के महर्षि पतंजलि की प्रेरणा से आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि यह मन, आत्मा एवं प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करता है। नियमित योग से हमारा मन शांत एवं एकाग्रचित रहता है। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को एक साथ संतुलित करता है।
विज्ञापन

विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से देश ने दुनिया को योग से स्वस्थ एवं निरोग रहने का जो मंत्र दिया है, वह हमारे लिए गौरव एवं संपूर्ण विश्व के मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए अनुकरणीय है। विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि योग आध्यात्मिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए संपूर्ण क्रिया है। योगाभ्यास को हम सबको सतत एवं नित्य प्रक्रिया में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने योग साधना पर जो शोध किया है उससे आज भारत ही नहीं पूरे दुनिया को नई ऊर्जा मिल रही है, योग से ही हम स्वस्थ रह सकते हैं। विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि आज पूरा देश एक साथ एकजुट होकर योग कर रहा है। डीएम आलोक कुमार ने कहा कि योग साधना किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं बल्कि यह संपूर्ण मानवता के लिए प्रकृति का उपहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने समस्त जनपदवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करने का आह्वान किया। योग प्रशिक्षक विवेक मिश्रा द्वारा सभी का मार्गदर्शन करते हुए योगाभ्यास के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया।

इसी क्रम में तहसीलों, नगर पालिका, नगर पंचायत, ब्लाॅकों एवं विद्यालयों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। योग दिवस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय, एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, डॉ. इंद्रेश कुमार, डॉ. शिखा जुल्खा, योग प्रशिक्षक, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, एडीएम वित्त व राजस्व सत्य प्रकाश, एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed