फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions to form a team and measure the land

Sant Kabir Nagar News: टीम गठित कर जमीन की पैमाइश के निर्देश

Tue, 07 Nov 2023 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Nov 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Instructions to form a team and measure the land
धनघटा। क्षेत्र के सेमरडाडी चौराहे स्थित जमीन के विवाद का निस्तारण करने के लिए तहसीलदार ने सोमवार को पहल की। उन्होंने दोनों पक्षों से वार्ता के बाद टीम गठित की है। टीम बुधवार को पैमाइश करेगी।
विज्ञापन


हैसर ब्लॉक की पूर्व प्रमुख एवं सेमरडाडी गांव निवासी रामाशीष यादव सेमरडाडी चौराहे पर स्थित अपने पुश्तैनी जमीन पर मकान का निर्माण करा रहे थे, इसी बीच दौलतपुर गांव निवासी जोखन यादव एवं नावन खुर्द गांव के पूर्व प्रधान मोहम्मद ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि जिस जमीन में पूर्व प्रमुख निर्माण कार्य कर रहे हैं, वह आराजी संख्या 375 है। उसे हम लोग रजिस्ट्री कराए हैं। मामले के गंभीरता को देखते हुए एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने निर्माण कार्य को रुकवा कर जमीन का पैमाइश कराने का निर्देश दिया। उसके बाद भी चार दिनों से पैमाइश नहीं हुई। सोमवार को तहसीलदार योगेंद्र पांडेय ने दोनों पक्षों से वार्ता करने के बाद बुधवार को जमीन के पैमाइश करने के लिए टीम गठित किया। जिससे विवाद का निस्तारण हो सके। टीम में राजस्व निरीक्षक अर्जुन पाठक, जंग बहादुर सिंह, विजय कुमार आदि शामिल है। पूर्व प्रमुख राम आशीष यादव ने कहा कि जमीन की पैमाइश कराने की मांग चार दिनों से करता चला रहा हूं, लेकिन पैमाइश नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed