फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions issued to digitize the forms of voters who were left out.

Sant Kabir Nagar News: छूटे मतदाताओं का फाॅर्म डिजिटाइज्ड करने के निर्देश

Fri, 26 Dec 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to digitize the forms of voters who were left out.
सांथा में एसआईआर का निरीक्षण करते डीडीओ-संवाद
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि छूटे मतदाताओं का फार्म छह भरवाकर बीएलओ एप पर डिजिटाइज्ड करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीएम ने विधानसभा खलीलाबाद अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बघौली बूथ संख्या 492, 493 व 494 का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ परमात्मा प्रसाद, दुर्गावती देवी व देवेंद्र चौधरी उपस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय बालूशासन के बूथ संख्या 485 व 486 के निरीक्षण में बीएलओ उपस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय कोपमाफी के बूथ संख्या 433 व 434 के निरीक्षण में बीएलओ धर्मवीर व अंजली गुप्ता उपस्थित रहे। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदी के बूथ संख्या 440, 441 व 442 का निरीक्षण के दौरान बीएलओ प्रदीप कुमार, प्रतिभा त्रिपाठी व सरोज त्रिपाठी उपस्थित पाए गए। डीएम ने बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता सूची को पढ़कर सुनाने के निर्देश दिए। छूटे पात्र मतदाताओं को प्रपत्र-6 भरवाकर बीएलओ एप पर डिजिटाइज्ड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने एसआईआर से संबंधित हो रहे फीडिंग सहित अन्य संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीडीओ ने बूथों का लिया जायजा, एसआईआर में तेजी लाने के निर्देश

सांथा। विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बृहस्पतिवार को गणना व मैपिंग को लेकर डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी व बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ, बीएलए और सुपरवाइजरों के साथ प्रगति की समीक्षा की। कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने बूथ संख्या 59, 61, 62, 83, 82, 79, 73, 12, 17, 19, 44, 45 का निरीक्षण किया। 26 दिसंबर से पहले एसआईआर गणना और मैपिंग का कार्य हर हाल में पूरा करने की हिदायत दी। मृतक, डुप्लीकेट तथा अन्य स्थानों पर शिफ्ट हो चुके मतदाताओं के नाम सूची से हटाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर की जाए। राजनीतिक दलों के समर्थकों और जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग मांगा। अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया कि एसआईआर फार्मों को शीघ्र ऑनलाइन कराएं, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम समय पर मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। उन्होंने बीएलओ को घर-घर सर्वे की गति बढ़ाने, लोगों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करने और अपलोडिंग प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि न होने देने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

सांथा में एसआईआर का निरीक्षण करते डीडीओ-संवाद

सांथा में एसआईआर का निरीक्षण करते डीडीओ-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed