{"_id":"66ee5e78db99f03d000abf26","slug":"instructions-given-to-officers-in-the-meeting-of-sant-kabir-nagar-dm-district-task-force-2024-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स:DM का निर्देश, पीड़ितों को तत्काल उपलब्ध कराएं सहायता-इनकी शिकायतों पर रखें विशेष नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स:DM का निर्देश, पीड़ितों को तत्काल उपलब्ध कराएं सहायता-इनकी शिकायतों पर रखें विशेष नजर
Sat, 21 Sep 2024 11:19 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:19 AM IST
सार
जिले में वन स्टॉप सेंटर के संचालन के लिए गठित डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। कहा, पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने में समय न लगे। उन्हें सूचना मिलते ही तत्काल सहायता पहुंचाई जाए। इसके अलावा महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण करवाया जाए।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में शुक्रवार को वन स्टॉप सेंटर के संचालन के लिए गठित डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि कार्मिक समय से ड्यूटी पर पहुंचे और पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएं।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि वन स्टाप सेंटर जिला चिकित्सालय के परिसर में संचालित है। वन स्टॉप सेंटर में किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं को परामर्श, विधिक सहायता, चिकित्सीय सहायता व पांच दिवसीय अल्पावास की सुविधा प्रदान की जाती है।
डीएम ने वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली व उसमें कार्यरत कार्मिकों के संबंध में जानकारी देते हुए दिशा निर्देश दिए। कहा कि कार्मिक समय से अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहे व पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को तत्काल आवश्यक सहायता प्रदान करें।