{"_id":"6a271699ae188535390aeaab","slug":"instructions-for-resolving-the-problems-of-the-complainants-in-the-public-hearing-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-151818-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जनसुनवाई में फरियादियों की समस्या के निस्तारण का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जनसुनवाई में फरियादियों की समस्या के निस्तारण का निर्देश
Tue, 09 Jun 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्या के निस्तारण का निर्देश दिया। जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से कार्यालय में उपस्थित होकर फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।
इस दौरान प्राप्त शिकायतों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देश दिए। एसपी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करते हुए निर्धारित समयावधि में समाधान किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से अवगत भी कराया जाए। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत बनाना है। जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। संवाद