फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions for JE and ITI students of various departments to be prepared

Sant Kabir Nagar News: विभिन्न विभागों के जेई व आईटीआई छात्रों को तैयार रहने के निर्देश

Sat, 24 May 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 24 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Instructions for JE and ITI students of various departments to be prepared
संतकबीरनगर। निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मी लगातार आंदाेलित है। इस बीच 29 मई से कार्य बहिष्कार को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जहां बिजली संघ के पदाधिकारियों के साथ डीएम और एसपी ने वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया है। वहीं बिजली उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभागों के जेई और आईटीआई के छात्राें काे तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजलीकर्मी काफी दिनों से आंदोलित है। अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया जा रहा है। प्रबंधन के रवैये पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्होंने 29 मई से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। ऐसे में प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने विद्युत संघ के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की थी और उन्हें समझाने का प्रयास किया। निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्य बहिष्कार के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed