फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions for construction work as per standards

Sant Kabir Nagar News: मानक के अनुसार निर्माण कार्य की हिदायत

Thu, 06 Nov 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 06 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Instructions for construction work as per standards
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार को थाना धनघटा क्षेत्र के सिरसी में निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता, भवन की संरचना, निर्माण सामग्री के उपयोग तथा कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। निर्माण एजेंसी एवं विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मानक एवं समयावधि के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानक, जलनिकासी व्यवस्था, बिजली फिटिंग तथा फायर उपकरणों की स्थापना संंबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अग्निशमन केंद्र के संचालन में किसी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था समय रहते कर ली जाए। जिससे आपात स्थिति में नागरिकों को त्वरित राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई एवं कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान फायर ब्रिगेड टीम प्रभारी अशोक यादव, पीआरओ पीके गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed