फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructed to recover the amount of housing

आवास की रकम वसूलने का निर्देश

Thu, 01 Sep 2016 11:58 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Thu, 01 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Instructed to recover the amount of housing
Rupee
नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के समग्र गांव नटवा में दो अपात्रों से आवास की रकम वसूलने का निर्देश जारी हुआ है। डीपीआरओ की रिपोर्ट पर पीडी ने बीडीओ को रिकवरी कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


गांव निवासी संजय कुमार पुत्र छोटेलाल की शिकायत पर एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी और डीपीआरओ रामआग्रे सिंह ने गांव में वर्ष 2012-13 में चयनित लोहिया आवास की जांच किया था। जांच के दौरान गांव निवासी तत्कालीन ग्राम प्रधान शिवजतन यादव द्वारा तथ्यों को छिपाकर अपनी सगी भाभी शान्ति देवी पत्नी रामरतन के नाम से लोहिया आवास का आवंटन कराना पाया गया था। जबकि बिना लोहिया आवास का निर्माण कराए ही पुराने घर को दिखाकर दो लाख 75 हजार रुपये हड़प लिए गए।
विज्ञापन


वहीं गांव निवासी हसीबुन्निशा पत्नी रफीक को 2011-12 में इंदिरा आवास दिया गया था। जबकि जांच के दौरान यह पाया गया कि हसीबुन्निशा रफीक की पत्नी ही नही हैं। धोखाधडी करके धन हड़प लिया गया। पीडी ने दोनों आवासों के धन की रिकवरी कराकर विभाग के खाते में भेजने का निर्देश देते हुए संबन्धित कर्मचारी के खिलाफ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed