फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   inspection,school

एसडीएम पहुंचे स्कूल, कहीं ताला तो कहीं शिक्षक नदारद

Tue, 25 Feb 2020 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
inspection,school
रसूलपुर के प्राथमिक विद्यालय के गेट पर लगा ताला देखते एसडीएम। - फोटो : KHALILABAD
ककरहा प्राथमिक विद्यालय का दोपहर एक बजे निरीक्षण को पहुंचे थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। एसडीएम ने सोमवार को विकास खंड पौली के रसूलपुर और ककरहा प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। रसूलपुर में ताला बंद मिला। ककरहा में शिक्षामित्र मौजूद थे और शिक्षक अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेजी है।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर पर दोपहर करीब एक बजे पहुंचे तो विद्यालय गेट पर ताला लटका हुआ था। पता करने पर बताया गया कि विद्यालय आज खुला ही नहीं। उसके बाद प्राथमिक विद्यालय ककरहा पर पहुंचे। जहां कुल 52 नामांकित बच्चोें में से 17 बच्चे उपस्थित पाए गए। शिक्षामित्र केशनी पांडेय मौजूद थी और प्रधानाध्यापक समेत चार शिक्षक अनुपस्थित मिले। पूछने पर बताया गया कि प्रधानाध्यापक बीआरसी पर गए हुए हैं। तीन अध्यापक आए ही नहीं। एसडीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट बीएसए को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed