{"_id":"5dd6c9a58ebc3e54a5656a1a","slug":"inspection-khalilabad-news-gkp330192555","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान के क्रय केंद्रों पर बोरी और धन की मिली कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान के क्रय केंद्रों पर बोरी और धन की मिली कमी
विज्ञापन
कोनी ः धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : KHALILABAD
निरीक्षण के दौरान खरीद में सुस्ती पर डीएम नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम रवीश गुप्त ने बृहस्पतिवार को धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद में सुस्ती देख नाराजगी जताई। डीएम को किसी क्रय केेंद्र पर बोरी नहीं तो किसी क्रय केंद्र पर धन की कमी सामने आई। जिस पर मौजूद अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई।
डीएम सबसे पहले धान क्रय केंद्र देवरिया गंगा पहुंचे। अभी तक इस केंद्र पर कोई क्रय नहीं हुई। प्रभारी ने बताया कि बोरों की अनुपलब्धता की वजह से अभी तक क्रय नहीं हो पाया है। कोनी क्रय केंद्र पर भी बोरों की समस्या थी और केवल 500 बोरे उपलब्ध थे। जबकि इस केंद्र का लक्ष्य 13000 क्विंटल का है। अब तक इस केंद्र द्वारा 1030 क्विंटल धान का क्रय 16 किसानों से किया गया है। मात्र एक किसान का भुगतान 1,62, 000 रुपये किया गया है। डीएम के पूछने पर केंद्र प्रभारी ने बताया कि धान खरीद के लिए अभी तक दो लाख रुपये ही प्राप्त हुए हैं। जिसके कारण अन्य कृषकों का भुगतान समय से पूरा किया जाना संभव नहीं हो रहा है। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई और डिप्टी आरएमओ को फटकार लगाते हुए तीन दिन के अंदर समस्त भुगतान करने का निर्देश दिया। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि दोनों केंद्रों पर समस्याएं एक जैसी मिली है। बोरे की किल्लत और धनराशि की किल्लत है। डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया गयाहै कि पर्याप्त मात्रा में धनराशि केंद्रों पर भेज दे। नहीं तो लक्ष्य से कम खरीदारी हुई तो कार्रवाई की जाएगी।