फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   inspection in health

Sant Kabir Nagar News: जांच में अनुपस्थित मिले अधीक्षक व सीएचओ का वेतन रोका

Fri, 02 Jun 2023 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
inspection in health
संतकबीरनगर। सीएमओ डॉ अनिरूद्ध सिंह ने शुक्रवार को सांथा सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक व एक सामुदायिक स्वास्थ अधिकारी अनुपस्थित मिली। जिनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। निरीक्षण में अस्पताल पर भारी गदंगी मिली है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा का निरीक्षण किया गया। जहां पर उपस्थिति पंजिका देखी गई। जिसमे अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सामना गुप्ता अनुपस्थित रही। अस्पताल परिसर में काफी गंदगी पसरी थी। जैसे एक सप्ताह से सफाई नहीं हुई है। इसके अलावा वार्ड में एक भी मरीज नहीं थे। एक प्रसूता डिलीवरी के लिए आई थी। दवा की अपडेट सूची नहीं थी।जिससे यह पता नहीं चल पा रहा था कि अस्पताल पर कौन-कौन सी दवाएं उपलब्ध है। यहां पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी यूनिफार्म में नहीं थे। इसके साथ ही वार्ड के शौचालय में भी गंदगी पसरी थी। उन्होंने बताया कि अधीक्षक और सीएचओ का वेतन रोक दिया गया है। स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed