फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Insecticide given to children

संत कबीर नगर: बच्चों को खिलाई गई कीड़े मारने की दवा

Sat, 11 Feb 2023 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Insecticide given to children
विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाया गया विशेष अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शुक्रवार को जिले के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कीड़े मारने की दवा (एल्बेंडाजोर) खिलाई गई। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बघौली व नोडल अधिकारी डॉ. मोहन झा ने खलीलाबाद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बच्चों को दवा खिलाकर की।
सीएमओ ने कहा कि जनपद के हर बच्चे को अभियान चलाकर पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई गई। यह दवा बच्चे को कुपोषण, खून की कमी समेत कई प्रकार की दिक्कतों से बचाती है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि जनपद में एक साथ इस अभियान की शुरुआत की गई। एक से 19 वर्ष के आयु वर्ग के आंगनबाड़ी, प्राइमरी स्कूल, जूनियर हाईस्कूल व उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के बच्चों व किशोरों, ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले श्रमिकों और घुमंतू लोगों को ्रयह दवा खानी है। दवा हर बच्चे को दी जानी चाहिए। कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताय कि छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाने के लिए 13 से लेकर 15 फरवरी तक तीन दिनों का माप अप अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. राधेश्याम यादव, दीनदयाल वर्मा, बीपीएम अभय त्रिपाठी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद की वार्डेन प्रतिभा सिंह आदि मौजूद

रहीं।
...
8.51 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल डॉ. मोहन झा ने बताया कि जिले के 10 स्वास्थ्य क्षेत्रों में 1765 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 149 एएनएम, 1650 आशा कार्यकर्ता तथा 2167 प्रशिक्षित शिक्षक अभियान में लगाए गए हैं। कुल 85,1088 बच्चों को यह दवा खिलाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed