{"_id":"63fa46f456bc1e6dbf01e383","slug":"innocent-dead-body-found-in-pokhara-khalilabad-news-c-7-1-66548-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पोखरे में मिला मासूम का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पोखरे में मिला मासूम का शव
Sat, 25 Feb 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
दुधारा इलाके में पोखरे में बच्चे की लाश मिलने के बाद जुटी भीड़।संवाद
बरैनिया गांव की घटना, इकलौते बेटे की मौत से मां-बाप गमगीन
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली। दुधारा क्षेत्र के बरैनिया गांव में लापता दो वर्षीय मासूम का शव तीसरे दिन शनिवार को घर के पास पोखरे में मिला। इकलौते बेटे का शव मिलने से मां-बाप बेसुध हो गए।
बरैनिया निवासी अहमद हुसेन का दो वर्षीय बेटा बृहस्पतिवार की शाम को दरवाजे से लापता हो गया था। परिजनों ने बेटे की काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पीड़ित के घर के बगल में पोखरा है। आशंका के आधार पर पीड़ित परिजनों ने शुक्रवार को गांव के लोगों की मदद से पोखरे में बेटे की तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चल सका था।
पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कराया। एसओ अनिल दूबे ने बताया कि मछुआरों को बुलाकर पोखरे में बच्चे की तलाश कराई गई तो उसका शव मिला। पीड़ित पिता अहमद हुसेन मुंबई में एसी मिस्त्री का काम करते है। पीड़ित परिजनों ने किसी पर आशंका जाहिर नहीं की है। पीड़ित परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। परिजनों की मांग पर पंचनामा के बाद शव सुपुर्द कर दिया गया।