फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Innocent child dies due to drowning in a pit

Sant Kabir Nagar News: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत

Mon, 22 Jul 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 22 Jul 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies due to drowning in a pit
खलीलाबाद क्षेत्र के भेलवासी गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के भेलवासी गांव में पानी में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गोरेलाल निषाद उम्र छह वर्ष पुत्र रामकिशुन निषाद निवासी भेलवासी के रूप में हुआ। परिजनों से पूछताछ में पाया गया कि बच्चा दिन में गांव के पास पश्चिम तरफ नहर के बगल स्थित पानी से भरे एक गड्ढे में पाया गया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed