{"_id":"66d61d6e0fe7cedd0102c789","slug":"injured-woman-dies-during-treatment-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-120169-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घायल महिला की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
Tue, 03 Sep 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 03 Sep 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बनियारी के पास 29 अगस्त को हुए हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई।
अजीत कुमार पुत्र श्रीराम चन्दर निवासी ग्राम केरमुआ माफी ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया था कि 29 अगस्त को पिता एवं मां आवश्यक कार्य के लिए खलीलाबाद साइकिल से आए थे। घर लौटते समय जैसे ही बनियाबारी के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे बाइक सवार ने साइकिल में ठोकर मार दिया, माता-पिता को चोटें आई। पिता को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया, जबकि माता को गम्भीर चोट के कारण बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में पीड़ित के शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। घायल महिला इसरावती देवी (50) पत्नी श्रीरामचंदर की उपचार के दौरान गोरखपुर में मौत होने की सूचना मिली है।