फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   If luggage is found on the roofs of buses, the Transport Department will have it unloaded on the spot.

Sant Kabir Nagar News: बसों की छत पर सामान मिला तो मौके पर उतरवाएगा परिवहन विभाग

Sun, 27 Sep 2026 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
If luggage is found on the roofs of buses, the Transport Department will have it unloaded on the spot.
संतकबीरनगर। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग बस-बॉडी-कोड के मानकों का उल्लंघन करने वाली यात्री बसों के खिलाफ तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाएगा। 28, 29 और 30 सितंबर को ऑपरेशन कवच के तहत यात्री बसों की सघन जांच की जाएगी। निर्धारित मानकों के विपरीत बसों का संचालन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों के मद्देनजर परिवहन विभाग ने अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। एआरटीओ अभियान की खुद निगरानी करेंगी।
विज्ञापन


परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यात्री बसों का संचालन निर्धारित मानकों और प्रावधानों के अनुरूप होना जरूरी है। केंद्रीय मोटरयान नियमावली में मोटर वाहनों की समग्र ऊंचाई को लेकर निर्धारित प्रावधानों का उल्लेख करते हुए बस-बॉडी-कोड के मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के संज्ञान में आया है कि कुछ यात्री बसों में कैरियर अथवा छत पर निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई तक सामान लादकर संचालन किया जा रहा है। विभाग ने इसे सड़क सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर माना है। सामान लादने के कारण यदि वाहन की कुल ऊंचाई निर्धारित सीमा से अधिक पाई जाती है तो संबंधित बस के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान बस-बॉडी-कोड के मानकों के साथ यह भी जांच की जाएगी कि कैरियर या छत पर सामान लादने से बस की कुल ऊंचाई निर्धारित सीमा से अधिक तो नहीं हो गई है। मानक से अधिक सामान मिलने पर उसे मौके पर ही उतरवाया जाएगा। इसके बाद वाहन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सभी मार्गों पर संचालित यात्री बसों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं।


अंतरजनपदीय और अंतरराज्यीय मार्गों पर विशेष निगरानी

संबंधित संभागीय परिवहन अधिकारियों और प्रवर्तन दलों को अपने क्षेत्र में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर निर्धारित करने को कहा गया है, ताकि तीनों दिन प्रभावी निगरानी की जा सके। विशेष रूप से अंतरजनपदीय और अंतरराज्यीय यात्री बसों के आवागमन वाले मार्गों के प्रमुख बिंदुओं पर सघन जांच की जाएगी।




कार्रवाई का रोजाना देना होगा ब्योरा

अभियान के दौरान की गई कार्रवाई का दैनिक विवरण निर्धारित प्रारूप और गूगल शीट पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी समेकित सूचना मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। संभागीय परिवहन अधिकारी अभियान की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करेंगे।





परिवहन आयुक्त का आदेश मिल गया है। ऑपरेशन कवच के तहत यात्री बसों की सघन जांच की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा।
प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed