{"_id":"672d1c2804dc67365a03d0c4","slug":"injured-person-died-during-treatment-in-the-accident-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-123462-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल की उपचार के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल की उपचार के दौरान हुई मौत
Fri, 08 Nov 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, महुली थाना क्षेत्र के गोदौरा निवासी उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि 13 अक्तूबर को उनका लड़का मयंक अपनी बहन महक को दिन में 11 बजे के आसपास बाइक से लेकर खलीलाबाद जा रहा था। सियरासांथा के पास पीछे से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पर बेटे की गंभीर स्थिति को देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिसका प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां पर बेटे मयंक की 18 अक्तूबर को मौत हो गई और बेटी का इलाज खलीलाबाद के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।