{"_id":"66f3002e8a9be032e502303e","slug":"injured-father-dies-during-treatment-on-the-second-day-of-sons-death-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-121253-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बेटे की मौत के दूसरे दिन घायल पिता की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बेटे की मौत के दूसरे दिन घायल पिता की इलाज के दौरान मौत
Tue, 24 Sep 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
- सोमवार को बेटे ने कुदाल से पिता पर किया था हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम सिक्टहा में सोमवार को पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बेटे ने कुदाल से पिता के सिर पर हमला बोल दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां से लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता पर जानलेवा हमला करने के कुछ घंटे बाद हमलावर बेटे का शव रीठीजोत के निकट कुआनो नदी के पास मिला था। मंगलवार को जब बेटे का पोस्टमार्टम हो रहा था, उसी समय इलाज के दौरान घायल पिता की भी मौत हो गई।
महुली क्षेत्र के ग्राम सिक्टहा निवासी हनुमंत सिंह उर्फ दद्दन सिंह (70) वर्ष से उसके बेटे संतोष से सोमवार की सुबह कहासुनी हो गई। उसी दौरान बेटे ने घर में रखे कुदाल से उनके सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। पिता को जमीन पर गिरा हुआ व खून देखकर संतोष घबराकर भाग गया। पिता पर जानलेवा हमला करने वाला संतोष सिंह का दोपहर में घर से दो किलोमीटर दूर रीठीजोत स्थित कुआनो नदी के पास श्मशान घाट के निकट संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला।
मंगलवार को जैसे ही संतोष सिंह के शव का पोस्टमार्टम हो रहा था। इसी बीच लखनऊ में उपचार करा रहे पिता हनुमंत सिंह उर्फ दद्दन सिंह की मौत हो गई। एक साथ पिता पुत्र की मौत से पूरे गांव के लोग गमगीन हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि मेंदांता अस्पताल से हनुमंत सिंह का शव कल तक आने की संभावना है। पिता का शव आने के बाद ही दोनों का शव एक ही साथ दाह संस्कार किया जाएगा।