फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Information was provided about diseases caused by drinking contaminated water.

Sant Kabir Nagar News: दूषित पानी पीने से होने वाली बीमारियों दी जानकारी

Wed, 17 Dec 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 17 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Information was provided about diseases caused by drinking contaminated water.
स्वच्छ पेयजल के लिए ब्लॉक मुख्यालय हैसर बाजार में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते खंड विकास अध
धनघटा। पेयजल स्वच्छता समिति, नमामि गंगे ग्रामीण, जिला पूर्ति विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय हैंसर बाजार में कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि बीडीओ कृष्ण कुमार दुबे ने दूषित पानी पीने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दूषित पेयजल से अनेक बीमारियां फैलती हैं। जिससे लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल प्रयोग करना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक गांव में शुद्ध जल उपलब्ध करने के लिए पानी की टंकी का निर्माण करा रही है। जिससे ग्रामीणों को दूषित जल का सेवन न करना पड़े। कार्यक्रम में स्टेट कोआर्डिनेटर हरिओम सिंह, ब्रजेश राजपूत, गुड्डू, सचिन भारती, अवनीश कुमार, नागेश सिंह, प्रशांत राजपूत, आकाश राजपूत, संतोष कुमार, धर्मेंद्र के अलावा ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी, ग्राम प्रधान पंचायत मित्र, आशा, सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अंत में बीडीओ कृष्ण कुमार दुबे, एपीओ मेराजुल हक आदि ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता जागरूकता टीमों को रवाना किया। टीम में शामिल लोग गांव-गांव जाकर लोगों को स्वच्छ पेयजल के बारे में जागरूक करेंगे। गांव स्तर पर भी गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed