{"_id":"69079dea53710aab240458ef","slug":"information-about-welfare-schemes-was-given-in-the-conference-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-140649-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सम्मेलन में कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सम्मेलन में कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
Sun, 02 Nov 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के सभी सर्किल के कई स्थानों पर थानों की एंटी रोमियो टीम के अगुवाई में बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिले के 28 स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण चौपाल का आयोजन किया गया। पुलिस के अनुसार कार्यक्रम में 1290 महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रहीं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार समस्त थाना पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम ने विभिन्न गांव में जाकर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उमिला, सिरसियहवा, पिपराकला, थाना दुधारा के ग्राम कस्बा बाघनगर, सिसई माफी, उसरा शहीद, बुड़ानगर, थाना धनघटा के ग्राम दुघरा कला, बंडा बाजार, धनघटा चौराहा, हैंसर बाजार, उमरिया बाजार, शनिचरा मलौली, थाना महुली के ग्राम मड़हारा, थाना मेंहदावल के कुबेरनाथ मंदिर मेंहदवाल, सीयर, गोशाला, ग्राम टड़वरिया, थाना बखिरा के ग्राम खुटवा, दुर्गजोत, थाना बेलहरकला के सांथा, लोहरसन व गनवरिया, थाना धर्मसिंहवा के ग्राम छिबरा, देउरा, सिकरी, भगवतपुर, रजउर एवं महिला थाना ने ग्राम लकाड़ी, गुलहरिया, दशहरा में बहू-बेटियों एवं बालिकाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।